The positive motivation
दोस्तों हर सिक्के के दो पहलु होते हैं । और बात यदि Motivation की हो तो उसमें भी हम कह सकते हैं कि इसके भी दो साइड होते हैं 1. Positive Motivation 2. Negative Motivation. एक बात मैं यहाँ clear करना चाहूँगा कि इन दोनों को ही हमारा Mind Accept करता है और उसी के According हम खुद को प्रेरित करते हैं । मैं इसके बारे में एक उदाहरण देकर आपको समझाना चाहता हूँ – रोहित और मोहित दो भाई थे । बचपन से ही दोनों ने अपने घर में बहुत दुःख झेला था । उनके पिता रोज रात को शराब के नशे में पूरे परिवार के साथ मारपीट करते और गालियाँ देते थे । उनकी माँ ने ही उन्हें बड़े प्यार से पाला था लेकिन पिता का प्यार रोहित और मोहित दोनों को ही नसीब नहीं हुआ ! जब दोनों भाई जवान हुए तो उनमें से एक जिसका नाम रोहित था वो बहुत बड़ा व्यापारी बन गया, उसने एक बड़ा घर ख़रीदा और शादी करके अपने बीवी-बच्चे और माँ के साथ खुशहाल जीवन जीने लगा । वहीँ दूसरा भाई मोहित अपने पिता के साथ शराबी और जुआरी बन गया । अब मोहित और उसके पिता साथ में बैठकर शराब पीते और सभी को साथ में गालियाँ देते थे । एक सज्जन व्यक्ति जो बचपन से ही रोहित और म...