Why Motivation is Important in a Life
हमें Motivated होने की आवश्यकता क्यों होती है ?
हर व्यक्ति सफल होना चाहता है, और जहाँ भी सफल होने की एक चाहत पैदा हो जाती है वहाँ व्यक्ति को
Motivation की जरूरत पड़ती है । सफलता आपकी लाइफ को खुशहाल बनाती है, लोग आपकी ज्यादा इज्जत करते हैं । यदि आप सफल हैं तो लोग आपसे जुड़ना चाहते हैं, आपसे सीखना चाहते हैं और लोग आपकी तरह बनना चाहते हैं । और यदि आप सफल नहीं हैं तो न आपको घर में, ऑफिस में कहीं पर भी वो Respect नहीं मिलेगी जो एक सफल व्यक्ति को नसीब होती है । बिना मोटिवेशन के आपकी लाइफ बस गुजरती जाती है, आप अपनी लाइफ में बड़े level तक नहीं पहुँच पाते…बहुत सोचते हुए ही ज़िन्दगी कट जाती है कि आप कुछ बड़ा करेंगे ।यदि आप अपनी ज़िन्दगी में संतुष्ट हैं तो आप आगे स्तर तक जाने के लिए कभी-भी कोशिश नहीं करेंगे । आत्मसंतुष्ट व्यक्ति अपने आपको कभी भी Motivate नहीं कर सकता क्योंकि उन्हें अपनी लाइफ की जरूरतों का अहसास ही नहीं हो पाता और इसलिए वो कुछ हासिल करने की कोशिश ही नहीं करना चाहते ।
Correct h
ReplyDeleteBest
ReplyDelete